गुरुग्राम के इस व्यस्त चौक पर हुआ बड़ा बदलाव, अब ट्रैफिक संभालना होगा आसान

गुरुग्राम। शहर में बढ़ते ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेक्टर-65 क्षेत्र के व्यस्त कुशाल चौक के पास ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए नया ट्रैफिक बूथ तैयार किया गया है। बुधवार को इस बूथ का उद्घाटन डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने किया। यह ट्रैफिक बूथ मैक्स एस्टेट लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत बनवाया गया है।

पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
उद्घाटन के दौरान डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं। नया ट्रैफिक बूथ बनने से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

महिला कर्मियों की जरूरतों का रखा गया ध्यान
उन्होंने बताया कि आज पुलिस विभाग में महिलाएं भी बड़ी संख्या में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ऐसे में उनके लिए अलग से कुछ बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता होती है। इस नए ट्रैफिक बूथ में इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे महिला पुलिसकर्मियों को भी सुविधा मिलेगी।

लंबी ड्यूटी के दौरान मिलेगा आराम
ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों के लिए विश्राम कक्ष की भी व्यवस्था की गई है। लंबे समय तक ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी यहां थोड़ी देर आराम कर सकेंगे। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और वे अधिक ऊर्जा और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे।





More From Author

गुरुग्राम में 724 फ्लैट मालिकों का इंतजार खत्म, अब मिल सकेगा घरों का मालिकाना हक

गुरुग्राम के 200 इलाकों में पानी की समस्या दूर? सीएम ने टेंडर को दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *