50% कर्मचारी बुलाने का नियम, फिर भी कंपनियों ने क्यों तोड़ा आदेश?

प्रदूषण से बचने के लिए प्रशासन ने साफ नियम बना दिए हैं, लेकिन कुछ कंपनियां इन नियमों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं! कहीं तय सीमा से ज्यादा कर्मचारी काम करते मिले, तो कहीं प्रदूषण रोकने के आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अब ऐसी ही लापरवाही मिलने पर गुरुग्राम प्रशासन ने दो कंपनियों को नोटिस थमा दिया है। आखिर कंपनियों ने ऐसा क्या किया कि प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी?

50% से ज्यादा कर्मचारी मिले तो कंपनियों को नोटिस
दरअसल, गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी संस्थानों के साथ औद्योगिक इकाइयों पर भी सख्ती बढ़ा दी है।

प्रशासन के निर्देशों के अनुसार 20 नवंबर तक कंपनियों और संस्थानों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकता है। यानी आधे कर्मचारियों को ही ऑफिस या कार्यस्थल पर आने की अनुमति है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर दो कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जांच में पकड़ी गई नियमों की अनदेखी
बादशाहपुर के SDM संजीव सिंगला की ओर से दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। दरअसल, प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों में जाकर कर्मचारियों की संख्या की जांच की थी। इस दौरान दोनों कंपनियों में तय सीमा यानी 50 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी काम करते मिले।

इसके बाद प्रशासन ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संस्थान में तय सीमा से ज्यादा कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर, आतिशबाजी की सूचना पर पहुंच रही टीमें
प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सिर्फ कंपनियों की जांच ही नहीं कर रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहा है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आतिशबाजी से जुड़ी जानकारी देखी जा रही है। जहां भी पटाखे जलाने की सूचना मिलती है, वहां तुरंत प्रशासन की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।

20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक
गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक सहित कई पाबंदियां लागू की गई हैं। प्रशासन की टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में जाकर इन नियमों की जांच कर रही हैं। सभी विभागों, कंपनियों और संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण रोकने के नियमों का सख्ती से पालन करें।

More From Author

सड़क पर दौड़ती कार से होने लगी पटाखों की बौछार! आखिर कौन हैं ये बेखौफ युवक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.