ट्रक खड़े किए पार्किंग में, सुबह देखा तो बैटरियां गायब! मानेसर में कौन है ये चोर गैंग?

गुरुग्राम के IMT मानेसर में रात के अंधेरे में चोर ऐसा खेल कर रहे हैं कि सुबह ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों के होश उड़ जा रहे हैं। सड़क किनारे और पार्किंग में खड़े ट्रकों के शीशे तोड़े जा रहे हैं और अंदर लगी हजारों रुपये की बैटरियां चोरी की जा रही हैं। सुबह जब चालक मौके पर पहुंचते हैं, तो ट्रक के टूटे शीशे और गायब बैटरियां देखकर हैरान रह जाते हैं।

पहले शीशे तोड़े, फिर बैटरियां लेकर फरार
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने IMT मानेसर क्षेत्र में खड़े कई ट्रकों को निशाना बनाया। पहले ट्रकों के केबिन के शीशे तोड़े गए और फिर अंदर लगी बैटरियां निकालकर चोर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ट्रांसपोर्टरों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

एक ट्रक में लगी होती हैं दो बड़ी बैटरियां
ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक, एक ट्रक में दो बड़ी बैटरियां लगी होती हैं, जिनकी कीमत हजारों रुपये होती है। बैटरियां चोरी होने के साथ केबिन के शीशे टूटने से मरम्मत का खर्च भी बढ़ जाता है। वहीं, ट्रक खड़ा रहने से कारोबार पर भी असर पड़ता है।

पुलिस के चक्कर लगा रहे ट्रांसपोर्टर
पीड़ित ट्रांसपोर्टर करण कोठारी ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करते हुए लिखा कि वे लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में खड़े उनके वाहन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो ऐसे माहौल में कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से जल्द गिरोह का पर्दाफाश करने और चोरी हुई बैटरियां बरामद करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

More From Author

गुरुग्राम में 61 करोड़ से क्या बदलने वाला है? नगर निगम के बड़े फैसले से उठे कई सवाल!

कंपनी को भनक तक नहीं लगी और खाते से उड़ गए 25 करोड़! कैसे हुआ इतना बड़ा साइबर फ्रॉड?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.