रिहायशी इलाकों में धंधा? अब होगी बिना चेतावनी सीलिंग!

गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट (DTP(E)) ने सुशांत लोक-दो और सुशांत लोक-तीन में अवैध कमर्शियल गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को विभाग ने सीलिंग ड्राइव चलाते हुए सेक्टर-55 में 25 आवासीय मकानों के 49 फ्लोर को सील कर दिया, जहां नियम विरुद्ध व्यापारिक उपयोग हो रहा था।

विभाग ने मई 2025 में की गई निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। निरीक्षण में बड़ी संख्या में आवासीय भवनों को कोचिंग सेंटर, क्लिनिक, सैलून, बुटीक, स्पा, ऑफिस, गेस्ट हाउस आदि में बदला हुआ पाया गया था। नोटिस व रेस्टोरेशन ऑर्डर जारी होने के बावजूद कई मालिकों ने गतिविधियाँ बंद नहीं की, जिसके चलते अब सीधा एक्शन लिया गया है।

किन-किन जगहों को किया गया सील?

मालिकों द्वारा बेसमेंट, स्टिल्ट और सेटबैक को भी व्यावसायिक गतिविधियों में बदल दिया गया था।
इन स्थानों से यह सेवाएं संचालित हो रही थीं:

  • डेंटल और होम्योपैथी क्लीनिक
  • मेडिकल लैब
  • आईवीएफ सेंटर
  • PG व गेस्ट हाउस
  • कॉर्पोरेट/प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस
  • IFB सर्विस सेंटर
  • बैटरी और पेट क्लिनिक स्टोर

अगले सप्ताह और कड़े कदम

विभाग ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले सप्ताह में 45 और मकानों पर कार्रवाई की जाएगी।
दोनों सेक्टरों में 60 से ज्यादा आवासीय भवन पहले ही उल्लंघन की श्रेणी में हैं।

सीलिंग ड्राइव की झलक

तथ्यविवरण
सील किए गए मकान 25
कुल फ्लोर सील 49
अवैध निर्माण वाले मकान34
कमर्शियल उपयोग वाले मकान26

विभाग का आधिकारिक पक्ष

रिहायशी इमारतों में गैर-कानूनी कमर्शियल गतिविधियों को लेकर लगातार नोटिस दिए गए। आदेशों का पालन न करने पर अब सीलिंग और ओसी कैंसिलेशन की कार्रवाई अनिवार्य है।

अमित मधोलिया, DTP(E), टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग

इस अभियान में एटीपी दिव्या दहिया, जेई हर्षित सलूजा और देविंदर की टीम मौजूद रही।

More From Author

गुरुग्राम की नाइट लाइफ पर नई गाज… अब क्लब वालों को भी नहीं मिलेगी राहत!

gurgaon reporter

सरचार्ज माफी योजना फेल? सिर्फ 2,165 उपभोक्ताओं ने दिखाया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *