सोहना अनाज मंडी में अचानक छापा… छह दुकानदारों पर भारी जुर्माना

सोहना की अनाज मंडी में गुरुवार को सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ मार्किट कमेटी ने सख्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान छह दुकानदारों पर कुल 22,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अब तक विभाग 31,000 रुपए से अधिक का चालान काट चुका है।

बाजार विभाग के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। पहले सभी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कई लोग अभी भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कार्रवाई में बाजार विभाग की टीम में टेक चंद आहूजा, तेजपाल, राजकुमार, राम अवतार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुपरवाइजर टेक चंद आहूजा ने व्यापारियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें और सरकार द्वारा निर्धारित वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।

More From Author

गुरुग्राम में 3 लाख टन मलबा… 6500 पशु… अब क्या होने वाला है?

गुरुग्राम में बारिश के बीच अचानक गिरी दीवार… फिर जो हुआ, उसने मचा दी दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *