इंडियाबुल्स सोसाइटी में अचानक लगी आग…फ्लैट में सब कुछ जलकर राख

द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर-103 की इंडियाबुल्स हाई-राइज सोसाइटी में सोमवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 10वीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 101 से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख रेजिडेंट्स ने तुरंत सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम व फायर विभाग को सूचना दी।

घटना के समय फ्लैट बंद था और मालिक अमित ऋषि अपने परिवार के साथ शहर में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

एसी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट सामने आई है। माना जा रहा है कि लिविंग रूम में लगे एसी के पास वायरिंग में स्पार्क हुआ और आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई।

फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स राख

फायर अलार्म और स्प्रिंकलर सिस्टम एक्टिव होने से आग अन्य फ्लैटों तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि, धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को सांस लेने में परेशानी हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

फ्लैट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फ्लैट मालिक अमित ऋषि गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।

More From Author

शंकर चौक पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! दिल्ली जाने वालों के लिए जरूरी खबर

मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो चौक का ट्रैफिक जाम अब होगा खत्म… लेकिन कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *