कुछ सेकंड में गायब हुआ धातु का सांप… CCTV में कैद पूरी कहानी

गुरुग्राम शहर के मारुति कुंज इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्मल दरबार स्थित एक शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। दो शातिर चोर मंदिर में घुसे और शिवलिंग पर चढ़ा धातु का सांप चुराकर फरार हो गए।

पहले रेकी… फिर मंदिर में एंट्री

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि दोनों आरोपी बाइक पर मंदिर के बाहर पहुंचते हैं। कुछ सेकंड रुकने के बाद एक आरोपी बाहर ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहता है, जबकि दूसरा तेजी से मंदिर के अंदर दाखिल हो जाता है।

सीधे शिवलिंग तक पहुंचा चोर

अंदर घुसते ही आरोपी बिना किसी डर या हिचकिचाहट के सीधे शिवलिंग के पास पहुंचता है। वह वहां चढ़ा धातु का सांप उठाता है और बड़ी चालाकी से उसे अपनी जेब में रख लेता है।

कुछ ही सेकंड में फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर निकलता है और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है।

CCTV बना सबसे बड़ा सबूत

घटना की पूरी रिकॉर्डिंग मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा बढ़ गया है।

लोगों में रोष… सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी से स्थानीय लोग और श्रद्धालु नाराज हैं। लोगों का कहना है कि अगर मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जगहों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है।

पुलिस अलर्ट… लेकिन अभी भी खाली हाथ

मंदिर प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

More From Author

34 सेक्टर और कई गांव प्रभावित… हजारों लोग पानी के लिए परेशान

लंबे इंतजार के बाद आया फैसला… 50 सड़कों पर होगा बड़ा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *