गुरुग्राम में दिनदहाड़े मर्डर: पूर्व NSG कमांडो को 10 सेकेंड में भूना, बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला

गुरुग्राम में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीच बाजार एक पूर्व NSG कमांडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महज 10 सेकेंड में 5 राउंड फायर कर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

सुबह की सैर से लौटते वक्त बना निशाना
मृतक की पहचान सुंदर फौजी (55) निवासी गांव कासन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह रोज की तरह सुबह सैर से लौटकर चौहान बूट हाउस के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो युवक पीछे से आए और बिना किसी चेतावनी के उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हमलावर बेहद प्रोफेशनल तरीके से हमला करते दिख रहे हैं। पहली गोली लगते ही सुंदर जमीन पर गिर गया, लेकिन हमलावर यहीं नहीं रुके—उन्होंने लगातार फायरिंग जारी रखी।
पूरी वारदात 10 सेकेंड के अंदर खत्म हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल हालत में सुंदर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

8 साल पुरानी दुश्मनी बनी मौत की वजह
जांच में सामने आया है कि सुंदर फौजी साल 2018 में गांव कासन के पूर्व सरपंच बहादुर की हत्या के मामले में आरोपी था। दोनों पहले करीबी दोस्त थे, लेकिन किसी विवाद के बाद दुश्मनी में बदल गए।

हत्या के बाद सुंदर ने खुद थाने में सरेंडर कर दिया था और तब से जेल में बंद था।

बेटी की शादी के लिए आया था पैरोल पर
सुंदर हाल ही में 29 मार्च 2026 को 70 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
उसकी पत्नी मंजू रानी के मुताबिक, 20 अप्रैल को बेटी की शादी हुई थी और घर में अभी भी मेहमानों का आना-जाना जारी था।

बदले की आग में बेटे ने की हत्या
पुलिस के अनुसार, इस वारदात को पूर्व सरपंच बहादुर के बेटे रोहन और उसके साथी ने अंजाम दिया।
आरोपियों ने पहले सुंदर की रेकी की और फिर सही मौके पर हमला किया।

आरोपी फरार, पुलिस अलर्ट पर
पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

More From Author

मानेसर मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव BJP में शामिल, हरियाणा के 10 नगर निगम अब बीजेपी के पास

गुरुग्राम में अचानक चला बुलडोजर… करोड़ों का ऑफिस मिनटों में मलबा बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *