कटर से ताला टूटा, दानपात्र खाली हुआ… लेकिन चोरों की चालाकी CCTV में कैद हो गई

गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाते हुए उसमें रखी लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि चोर ऑटो रिक्शा से मंदिर परिसर में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पहले से योजना बनाकर कटर जैसे औजार की मदद से दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी लेकर आसानी से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

मंदिर कमेटी के अनुसार, दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई बड़ी राशि जमा थी, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पॉश इलाके में हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।


More From Author

NH-48 पर ऐसा क्या हुआ कि बाइक राइडर्स बीच सड़क पर भिड़ गए?

गुरुग्राम में एक महीने तक बदलेगा ट्रैफिक का गणित, MDI चौक पर शुरू हुआ बड़ा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *