चलती THAR से बाहर लटका युवक… फिर जो दिखा, उसने सबको चौंका दिया!

गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालने का सिलसिला गुरुग्राम में थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेसवे का है, जहां एक युवक ब्लैक रंग की महिंद्रा थार से खतरनाक स्टंट करता नजर आया। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

चलती थार से बाहर लटका युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से दौड़ रही थार का ड्राइवर साइड का दरवाजा पूरी तरह खुला हुआ है। युवक गाड़ी से बाहर लटककर स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जबकि वाहन लगातार एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहा है।

यह स्टंट न सिर्फ युवक की जान के लिए खतरनाक था, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था। एक छोटी सी गलती बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।

गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा

वीडियो में दिखाई दे रही थार पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का झंडा भी लगा हुआ नजर आ रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

नंबर प्लेट नहीं थी, पहचान बनी चुनौती

वायरल वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। थार पर नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में वाहन और चालक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

बिना नंबर प्लेट के एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाना और इस तरह स्टंट करना ट्रैफिक नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। इसे लेकर लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और स्टंट करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए मूल वीडियो के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर उठी सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्टंटबाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि गुरुग्राम पुलिस इस मामले में केवल चालान की कार्रवाई करती है या फिर स्टंटबाज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाती है।

More From Author

अब गुरुग्राम में सड़क पर चलते ही खुल जाएगा आपका चालान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *