दुकान के बाहर कूड़ा डालना पड़ा महंगा ! 32 दुकानदारों के कटे चालान

गुरुग्राम में अगर आप दुकान चलाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दुकान के बाहर कूड़ा डालना या डस्टबिन नहीं रखना अब भारी पड़ सकता है। नगर निगम ने अलग-अलग बाजारों में कार्रवाई करते हुए 32 दुकानदारों के चालान किए। नगर निगम की टीम ने खुले में कूड़ा डालने और दुकानों के बाहर सफाई नहीं रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ यह अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को सफाई बनाए रखने और अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के लिए भी कहा गया।

इन बाजारों में हुई कार्रवाई
नगर निगम के मुताबिक, इस्लामपुर, सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट और सदर बाजार में कार्रवाई की गई।
* इस्लामपुर: 31,500 रुपए जुर्माना
*सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट: 50,000 रुपए जुर्माना
*सदर बाजार: 10,000 रुपए जुर्माना
तीनों जगहों पर कुल 32 चालान किए गए और 91,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

दुकानदारों को दी गई हिदायत

नगर निगम की टीम ने सिर्फ चालान ही नहीं किए, बल्कि दुकानदारों को सफाई को लेकर जागरूक भी किया। दुकानदारों से कहा गया कि वे अपनी दुकान के बाहर कूड़ा न डालें और डस्टबिन जरूर रखें। नगर निगम का कहना है कि बाजारों में बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपनी दुकान के आसपास सफाई रखें और कचरे को सही तरीके से dispose करें।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
नगर निगम ने साफ किया है कि सफाई नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानदारों और बाजार से जुड़े लोगों से अपील की गई है कि वे डस्टबिन रखें, खुले में कूड़ा न डालें और बाजार को साफ रखने में सहयोग करें। नगर निगम का कहना है कि बाजारों को साफ और व्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम के साथ दुकानदारों और आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

More From Author

राजीव चौक के जाम से मिलेगी राहत ? सोहना रोड पर होने वाला है बड़ा बदलाव

UPI से पेट्रोल भराना पड़ेगा महंगा? जानें क्या है नया नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *