गुरुग्राम में कहा हुई मेयर की “रेड”

गुरुग्राम में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बुधवार को कई इलाकों का दौरा किया। मेयर न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड और भीम नगर पहुंचीं और वहां सफाई व कूड़ा उठान की व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से जुड़ी स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खास तौर पर कूड़े का नियमित उठान और सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया। मेयर ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही कूड़ा उठान और सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा गया।

नागरिकों से भी की खास अपील
मेयर ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि नागरिकों की भी है।

नगर निगम ने लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने तथा निर्धारित व्यवस्था के तहत कूड़ा देने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने से शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। मेयर के दौरे के बाद अब इन इलाकों में सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान को लेकर अधिकारियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

Work Visa के नाम पर 12 लाख! रूस पहुंचते ही हुआ ऐसा कि खुल गई पोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *