IMT मानेसर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान ! शुरू हुई नई सिटी बस, जानिए रूट-टाइमिंग

गुरुग्राम के लोगों के लिए सफर से जुड़ी बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। अगर आप IMT मानेसर से द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाने के लिए निजी वाहन या ऑटो पर निर्भर रहते हैं, तो अब आपकी परेशानी कम होने वाली है। IMT मानेसर से बजघेड़ा सेक्टर-113 तक सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है।

United RWA Federation के संस्थापक राकेश राणा के अनुसार, यह बस सेवा IMT मानेसर से द्वारका एक्सप्रेसवे होते हुए बजघेड़ा सेक्टर-113 तक चलेगी। इससे मानेसर, गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच आने-जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

कब से चल रहा था प्रयास
जानकारी के मुताबिक, इस बस सेवा को शुरू कराने के लिए Federation करीब दो साल से प्रयास कर रहा था। बस सेवा शुरू होने के बाद फेडरेशन की टीम ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर आभार भी जताया।

क्या रहेगी बस टाइमिंग

बजघेड़ा से IMT मानेसर के लिए बसें सुबह 8:25 और 8:45 बजे, 11:20 और 11:40 बजे, दोपहर 2:20 और 2:40 बजे तथा शाम 4:55 और 5:15 बजे चलेंगी। वहीं, IMT मानेसर से बजघेड़ा के लिए बस सुबह 9:40 और 10 बजे, दोपहर 12:40 और 1 बजे, दोपहर बाद 3:35 और 3:55 बजे तथा शाम 6:35 और 6:55 बजे उपलब्ध होगी।

बजघेड़ा से मेट्रो तक भी जोड़ने की तैयारी

यात्रियों के लिए एक और सुविधा की योजना है। बजघेड़ा से सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे बजघेड़ा पहुंचने वाले यात्रियों को दिल्ली मेट्रो से जुड़ने का सीधा विकल्प मिल सकता है। इस बस सेवा के शुरू होने से द्वारका एक्सप्रेसवे और IMT मानेसर के बीच रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का एक नया विकल्प मिलेगा।

More From Author

क्या अब घर तोड़ने से पहले बताना होगा कितना मलबा निकलेगा ? MCG का नया नियम

12 हजार की रिश्वत से खुला बड़ा राज! निगम के कई अधिकारी ACB के रडार पर, पढ़ें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *