क्या आपने देखा है 35 लाख के चालान वाला ट्रक? गुरुग्राम में बड़ा खुलासा!

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रक को रोका, तो उसके रिकॉर्ड में ऐसा खुलासा हुआ कि जुर्माने की रकम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे! ट्रक पर एक-दो नहीं, पूरे 242 चालान पेंडिंग थे। इनकी कुल रकम कई लाखों रुपये निकली। आखिर एक ट्रक पर इतने चालान कैसे जमा हो गए? जांच के बाद यातायात पुलिस ने कारवाई की

लाखों रुपये का जुर्माना बकाया
गुरुग्राम यातायात पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर चौक पर नियमित वाहन जांच के दौरान जोनल अधिकारी ASI प्रशांत ने एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 242 चालान लंबित हैं। इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि 35 लाख 43 हजार 800 रुपये बताई गई है। लंबे समय से चालानों का भुगतान नहीं किए जाने के चलते यातायात पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक को इंपाउंड कर लिया।

चालानों पर पुलिस की सख्ती
गुरुग्राम यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक करना है।

वाहन चालकों से की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें। इनमें वैध बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) और अन्य आवश्यक कागजात शामिल हैं। साथ ही, वाहन पर लंबित चालानों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। पुलिस के मुताबिक, यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी बेहद जरूरी है।

More From Author

एक जोरदार टक्कर और ट्रैक्टर के 2 टुकड़े! आखिर कैसे हुआ हादसा?

क्या सोहना बनेगा गुरुग्राम का नया कूड़ा घर? 41 करोड़ के प्लान में क्या है खास?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *