एक जोरदार टक्कर और ट्रैक्टर के 2 टुकड़े! आखिर कैसे हुआ हादसा?

एक जोरदार टक्कर… और देखते ही देखते ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े! सड़क पर दौड़ती बस और ट्रैक्टर के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि हादसे का मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया? बस में उस वक्त 35 से 40 यात्री सवार थे… ऐसे में जरा सोचिए, अगर टक्कर और भी भयानक होती, तो क्या हो सकता था?

झज्जर से गुरुग्राम जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक निजी बस झज्जर से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 सवारियां मौजूद थीं। इसी दौरान फतेहपुर मोड़ रेलवे लाइन के पास बस की ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दो टुकड़े हो गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बस में सवार यात्रियों को चोट लगने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ड्राइवर को लिया हिरासत में
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रुकवाया और उसके चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बस चालक का नाम सूरज है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

हादसे का कारण?
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस और ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर हुई थी। हालांकि, दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे में ट्रैक्टर के दो टुकड़े होने की घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More From Author

क्या एक पोस्टर पहुंचा सकता है आपको थाने? GMDA का बड़ा एक्शन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *