क्या एक पोस्टर पहुंचा सकता है आपको थाने? GMDA का बड़ा एक्शन!

गुरुग्राम में अब सड़क किनारे, बिजली के खंभों और सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर चिपकाना भारी पड़ सकता है। अगर आपने प्रचार के लिए बिना अनुमति बैनर, होर्डिंग या विज्ञापन लगाया है, तो जीएमडीए की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि कार्रवाई सिर्फ पोस्टर हटाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मामला पुलिस तक भी पहुंच सकता है।

FIR भी दर्ज हो सकती है
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने शहर की सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। पीजी संचालकों, राजनीतिक संगठनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने वाले पोस्टर, बैनर और विज्ञापनों पर अब प्राधिकरण की नजर रहेगी।

जीएमडीए के अनुसार, शहर में सार्वजनिक दीवारों, बिजली के खंभों, सड़क से जुड़े ढांचों और साइन बोर्ड पर प्रचार सामग्री लगाने के मामले लगातार सामने आते हैं। इससे शहर की सुंदरता खराब होती है और सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचता है।

जीएमडीए की टीमें करेंगी निरीक्षण
इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जीएमडीए ने अपनी फील्ड टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीमें सार्वजनिक स्थानों पर लगे अनधिकृत पोस्टर और बैनर की जांच करेंगी। साथ ही, इन्हें हटाने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे। प्राधिकरण ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर डेली डायरी रिपोर्ट (DDR) के साथ हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1989 के तहत FIR भी दर्ज कराई जा सकती है।

कोई नई बच पाएगा GMDA की नजर से
जीएमडीए की इस कार्रवाई के दायरे में पीजी संचालक, राजनीतिक समूह, कारोबारी और अन्य ऐसे संगठन आ सकते हैं, जो प्रचार के लिए सार्वजनिक संपत्तियों का बिना अनुमति इस्तेमाल करते हैं। प्राधिकरण ने नागरिकों और सभी संगठनों से अपील की है कि वे सार्वजनिक दीवारों, खंभों और अन्य संपत्तियों पर बिना अनुमति पोस्टर या विज्ञापन न लगाएं।

शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
जीएमडीए का उद्देश्य सार्वजनिक संपत्तियों को साफ-सुथरा रखना और शहर में अनधिकृत प्रचार पर रोक लगाना है। अब नियमित निरीक्षण और पोस्टर-बैनर हटाने के अभियानों के जरिए ऐसे मामलों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे में गुरुग्राम में प्रचार के लिए सार्वजनिक जगहों का इस्तेमाल करने वालों को नियमों का ध्यान रखना होगा। **बिना अनुमति लगाया गया एक पोस्टर भी पुलिस कार्रवाई की वजह बन सकता है।

More From Author

गुरुग्राम में 247 करोड़ का ग्रीन प्लान! क्या अब पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम?

एक जोरदार टक्कर और ट्रैक्टर के 2 टुकड़े! आखिर कैसे हुआ हादसा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *