एक चिंगारी और लाखों का नुकसान! कैसे जल गए गुरुग्राम के दो शराब के ठेके?

शुरुआत में आग सिर्फ कूड़े में लगी थी, लेकिन देखते ही देखते इसकी लपटें शराब के ठेके तक पहुंच गईं। फिर आग ने ऐसा रूप लिया कि पूरा देसी शराब का ठेका जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, पास में बना अंग्रेजी शराब का ठेका भी इसकी चपेट में आ गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

कहाँ हुई घटना?
यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-49 की है, जहां शुक्रवार को देसी शराब के ठेके में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सेक्टर-49 में देसी शराब के ठेके में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे ठेके को अपनी चपेट में ले लिया। ठेके का पूरा स्ट्रक्चर और अंदर रखी शराब जल गई।

पास के अंग्रेजी शराब के ठेके तक पहुंचीं आग की लपटें
आग सिर्फ देसी शराब के ठेके तक ही सीमित नहीं रही। लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका भी इसकी चपेट में आ गया। इससे अंग्रेजी शराब के ठेके में लगे AC, फर्नीचर और शराब की बोतलें भी जलकर खराब हो गईं। इस पूरी घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

कूड़े में लगाई गई आग से हुआ हादसा?
ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक, ठेके के पीछे किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी। आशंका है कि कूड़े में लगी आग धीरे-धीरे फैलकर शराब के ठेके तक पहुंच गई और फिर देखते ही देखते पूरे ठेके में आग लग गई।
हालांकि, आग लगने की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सवाल यह भी है कि आखिर ठेके के पीछे कूड़े में आग किसने लगाई और छोटी-सी आग इतनी बड़ी घटना में कैसे बदल गई?

More From Author

50% कर्मचारी बुलाने का नियम, फिर भी कंपनियों ने क्यों तोड़ा आदेश?

दिवाली पर इन 10 जगहों पर रहेगी दमकल की नजर, क्या आपका इलाका भी है लिस्ट में?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *