सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ हुनर सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनका यह हुनर सीधे नौकरी दिलाने में मदद कर सकता है। गुरुग्राम में कब होने जा रहा है रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है? जहां करीब 24 कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए पहुंचेंगी। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य विद्यार्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

कितने बजे से शुरू होगा रोजगार मेला
समग्र शिक्षा गुरुग्राम की ओर से यह रोजगार मेला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा और इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट करेंगे। इस रोजगार मेले में जिले के सरकारी स्कूलों से राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (NSQF) के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा कर चुके विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
24 कंपनियां करेंगी विद्यार्थियों का चयन
रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 24 कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां विद्यार्थियों की पढ़ाई, योग्यता और उनके सीखे हुए कौशल के आधार पर साक्षात्कार लेंगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
पढ़ाई के साथ हुनर सीखने वाले युवाओं को मिलेगा फायदा
जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) सुदेश कुमार के अनुसार, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को सामान्य पढ़ाई के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के जरिए रोजगार से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण पूरा कर चुके विद्यार्थियों को सीधे कंपनियों से जोड़ना है, ताकि उन्हें नौकरी पाने का अवसर मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
यानी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ हुनर सीखने वाले युवाओं के लिए अब नौकरी पाने का रास्ता भी खुलने जा रहा है।
