दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोज जाम से परेशान हैं? बिलासपुर फ्लाईओवर को लेकर आया बड़ा अपडेट!

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक से गुजरते समय अगर आप भी आधे से एक घंटे तक जाम में फंसते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। जिस चौक को पार करने में महज दो मिनट लगने चाहिए, वहां अब लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन जल्द ही यह परेशानी कम हो सकती है।

कब तक खुलेगा दिल्ली-जयपुर की तरफ का हिस्सा
बिलासपुर फ्लाईओवर को 15 दिसंबर तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है और फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों को जोड़ने वाले रैंप बनाने का काम शुरू हो चुका है। फ्लाईओवर को शुरू करने के लिए पहले चरण में 30 नवंबर तक दिल्ली से जयपुर की दिशा वाला हिस्सा यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। इसके बाद दूसरे हिस्से को भी चालू करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रैंप का निर्माण पूरा होने के बाद तकनीकी जांच और ट्रायल किया जाएगा। इसमें सड़क की स्थिति, वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों को परखा जाएगा। अगर ट्रायल के दौरान कोई तकनीकी खामी नहीं मिलती है, तो वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।

रास्ता तय करने में लगते हैं 30 से 60 मिनट
बिलासपुर चौक दिल्ली-जयपुर हाईवे के व्यस्त जंक्शनों में शामिल है। यहां से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। मानेसर, आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव भी इसी चौक पर रहता है।
खासतौर पर सुबह और शाम के समय यहां जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। कई बार वाहन चालकों को चौक पार करने में आधे से एक घंटे तक लग जाता है। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद हाईवे का मुख्य ट्रैफिक ऊपर से निकल सकेगा। इससे चौक पर वाहनों का दबाव कम होने और स्थानीय रास्तों पर भी आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

लगातार ट्रैफिक के बीच निर्माण करना बड़ी चुनौती

बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण करना आसान नहीं रहा है। हाईवे पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में ट्रैफिक को रोके बिना निर्माण कार्य करना एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती है। वाहनों के लगातार दबाव के कारण निर्माण एजेंसी को काम करने के लिए पर्याप्त जगह और समय नहीं मिल पाता। इसी वजह से कई बार काम की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसके बावजूद अब रैंप निर्माण और फ्लाईओवर को चालू करने की तैयारियों में तेजी लाई गई है।

NHAI ने बताई फ्लाईओवर शुरू करने की समयसीमा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक योगेश तिलक के मुताबिक, बिलासपुर चौक पर वाहनों का दबाव काफी अधिक है, जिसके चलते निर्माण कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक दिल्ली-जयपुर साइड को खोलने का लक्ष्य है, जबकि 15 दिसंबर तक फ्लाईओवर को पूरी तरह चालू करने की योजना है।

More From Author

गुरुग्राम की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? CM सैनी करेंगे इस खास डिपो का उद्घाटन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.