गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन! आखिर किसकी तलाश में पहुंची टीमें?

गुरुग्राम में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट! सूरत नगर फेज-1, फेज-2 और रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया विशेष तलाशी अभियान, संदिग्धों और लावारिस सामान की हुई जांच। पुलिस की टीमें डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचीं और गलियों से लेकर रेलवे स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों तक जांच की। अचानक चले इस अभियान का मकसद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी खतरे को समय रहते पहचानना था।

डॉग स्क्वाड के साथ चप्पे-चप्पे की जांच
पुलिस उपायुक्त YVR शशी शेखर के निर्देशों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में संबंधित थानों की पुलिस और विशेष टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने सूरत नगर की गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की। वहीं, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और यात्रियों के आने-जाने वाले क्षेत्रों की भी तलाशी ली गई। डॉग स्क्वाड की मदद से विस्फोटक पदार्थों, नशीले पदार्थों और अन्य संदिग्ध सामान की जांच की गई।

तलाशी में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या अवांछित गतिविधि नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, ऐसे अभियान शहर में सुरक्षा बनाए रखने, अपराध पर रोक लगाने और संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ाने के लिए चलाए जाते हैं।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील
गुरुग्राम पुलिस ने लोगों और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। अगर कहीं कोई लावारिस सामान या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

More From Author

अचानक ऐसा क्या हुआ? तीसरी मंजिल पर लगी आग, लाखों का सामान खाक!

अब नहीं चलेगी अधिकारियों की मनमानी? गुरुग्राम की सड़कों पर होने जा रहा है बड़ा एक्शन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *