एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक Uber राइड, फिर ऐसा क्या हुआ कि महिला को मिली जान से मारने की धमकी?

एयरपोर्ट से कैब बुक की, सफर पूरा हुआ तो ड्राइवर ने बिल से ज्यादा पैसे मांगने शुरू कर दिए। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप है कि ड्राइवर ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

X पर पोस्ट सामने आते ही पुलिस ने लिया संज्ञान
दरअसल, एक महिला ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम आने के लिए Uber कैब बुक की थी। गुरुग्राम में सफर खत्म होने के बाद चालक ने तय बिल से ज्यादा पैसे मांगे।

महिला के मुताबिक, जब उसने अतिरिक्त पैसे देने से मना किया, तो चालक ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पोस्ट सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया। पुलिस ने X के जरिए शिकायतकर्ता से संपर्क करने की कोशिश की और मामले में पालम विहार थाने में FIR दर्ज की।

पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी को पकड़ा
मामले की जांच के लिए थाना पालम विहार और क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी चालक की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर (26), निवासी गांव घासेड़ा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

किस के नाम से बनाई थी ID
पुलिस की शुरुआती जांच में एक और बात सामने आई है। आरोपी ने Uber प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी कथित तौर पर जमील जाहिद खान के नाम से बनाई हुई थी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें। गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

हरियाणा के पेंशनर्स सावधान! नवंबर में चूक गए ये काम तो क्या अटक जाएगी पेंशन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *