वाटिका चौक के पास आधी रात मचा हड़कंप… ट्रक के केबिन में फंसा मिला ड्राइवर

गुरुग्राम में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा वाटिका चौक के पास टाटा प्रिमंती बिल्डिंग के नजदीक सुबह करीब 3 बजे हुआ। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था और खुद बाहर निकलने की स्थिति में नहीं था।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी दौरान एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर

हादसे में ड्राइवर को शरीर पर कई चोटें आई हैं। हालांकि समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू होने के कारण उसकी जान बच गई। अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

More From Author

शंकर चौक पर अचानक बदला ट्रैफिक सिस्टम… जानिए नया रूट प्लान क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *