मुनाफे का वादा था… लेकिन टेलीग्राम पर चल रहा था ठगी का खेल!

गुरुग्राम जिले के गांव बिनोला निवासी मनोज कुमार एक टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट ग्रुप के जरिए साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि ठगों ने निवेश के नाम पर उनसे 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत साइबर थाना मानेसर में की गई है, जहां से पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ ठगी का शिकार:
पीड़ित मनोज कुमार के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम ऐप पर एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मुनाफे का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख रुपये मांगे गए, जो उन्होंने YES बैंक खाते से ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे भेजने के बाद न तो कोई रिटर्न मिला और न ही ग्रुप से कोई संपर्क।

पुलिस ने दर्ज किया केस:
मनोज ने पूरा मामला साइबर थाना मानेसर में दर्ज कराया, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर विकास को केस की जांच सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साइबर थाना की अपील:
साइबर थाना मानेसर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ऑनलाइन ग्रुप, लिंक या इन्वेस्टमेंट स्कीम से सावधान रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

More From Author

दो दिन, 36 हजार परीक्षार्थी और 145 सेंटर: गुरुग्राम बना परीक्षा का जंगी मैदान!

हर किसी को चाहिए बस एक क्लिक… और वापस मिल सकता है गुम हुआ मोबाइल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *