गुरुग्राम के इन सेक्टरों में जमीन हुई ‘Out of Budget’

अब गुरुग्राम में जमीन खरीदना सस्ता सौदा नहीं रहा। 1 अगस्त से हरियाणा सरकार ने कलेक्टर रेट में 20 से 50 फीसदी तक की सीधी बढ़ोतरी कर दी है। सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो दिल्ली रोड, महरौली रोड और DLF फेज-2 जैसे पॉश इलाकों में घर खरीदना चाह रहे थे।

  • दिल्ली रोड का रेट ₹1.41 लाख से सीधा ₹1.77 लाख/वर्ग गज हो गया है।
  • DLF फेज-2 अब ₹1.49 लाख/वर्ग गज, जो पहले ₹1.15 लाख था।
  • सेक्टर 28, 25, सिविल लाइंस और पालम विहार भी महंगे हो गए हैं।
इलाका पुराना रेट नया रेट बढ़ोतरी
दिल्ली रोड₹1,41,700 ₹1,77,12525%
DLF फेज-2₹1,15,100₹1,49,63030%
सिविल लाइंस-जेल रोड₹77,100 ₹1,00,32030%
सेक्टर 28 ₹71,600 ₹93,080 30%
सेक्टर 25 ₹96,800 ₹1,21,00025%
पालम विहार ₹64,000 ₹73,60015%

बादशाहपुर और न्यू गुरुग्राम में सबसे ज्यादा उछाल
बादशाहपुर में HUDA सेक्टरों में 50% तक की बढ़ोतरी की गई है। सेक्टर 63, 64, 67, 75 और 78 जैसे इलाकों में आवासीय जमीन के रेट सीधे 30% बढ़ा दिए गए।

कृषि भूमि भी नहीं बची!
फर्रुखनगर, खुर्रुमपुर और कादीपुर में कृषि भूमि के कलेक्टर रेट 30 से 45% तक बढ़ाए गए हैं। यानी गांवों में भी जमीन अब महंगी होती जा रही है।

अधिकारियों की दलील
जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया

“70 से ज्यादा सुझावों के बाद ही रेट बदले गए। सभी अपडेट अब पोर्टल पर लाइव हैं।”


More From Author

रेस्टोरेंट में डिनर के बाद लाश… लिव-इन पार्टनर ने बताई चौंकाने वाली वजह!

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन नहीं, अब मॉल हब बनने वाला है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *