गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन नहीं, अब मॉल हब बनने वाला है?

ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो निर्माण के साथ-साथ अब वहां शॉपिंग मॉल भी तैयार किए जाएंगे। Gurugram Metro Rail Limited (GMRL) ने इस योजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से मेट्रो स्टेशनों के पास की जमीन मांगी है, ताकि छोटे-बड़े शॉपिंग मॉल बनाए जा सकें। इन मॉल्स के माध्यम से मेट्रो संचालन से जुड़ी लागत को आंशिक रूप से कवर किया जाएगा।

अगले हफ्ते HSVP की बैठक
इस सिलसिले में HSVP की प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में अगले सप्ताह बैठक प्रस्तावित है। GMRL ने प्रस्ताव दिया है कि मेट्रो स्टेशनों के आसपास की खाली जमीनों का उपयोग वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए किया जाए।

27 स्टेशन, 28.5 किमी लंबा रूट
GMRL ने 28.5 किमी लंबे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत कुल 27 मेट्रो स्टेशन विकसित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना पर करीब ₹10,288 करोड़ का खर्च अनुमानित है, जिसे केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करेंगी।

शॉपिंग मॉल्स से कमाई होगी
मेट्रो के संचालन में आने वाली लागत को देखते हुए GMRL ने स्टेशन के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार करने की योजना बनाई है। इन दुकानों को ई-नीलामी (e-auction) के ज़रिए किराये पर दिया जाएगा। जमीन HSVP और गुरुग्राम नगर निगम से ली जाएगी, जहां पर निगम की ज़मीन उपलब्ध है।

पहले चरण का काम जल्द होगा शुरू
GMRL ने पहले चरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 1286 करोड़ रुपये के इस टेंडर पर सबसे कम बोली 1503 करोड़ रुपये की आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली नेगोसिएशन बैठक के बाद टेंडर आवंटित किए जाएंगे। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक टेंडर फाइनल कर दिए जाएंगे।

पहले चरण में:

  • लंबाई: 15.22 किमी
  • स्टेशन: 14
  • डेडलाइन: 30 महीने
  • रूट: मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक

इसमें बख्तावर चौक अंडरपास का निर्माण भी शामिल है।

भविष्य की योजना: तीन चरणों में तैयार होगी मेट्रो

  • पहला चरण: मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक
  • दूसरा चरण: सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक
  • तीसरा चरण: सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो (कुछ भूमि पर कोर्ट का स्टे)

HSVP ने कोर्ट को मेट्रो डिपो की ज़रूरत और प्रोजेक्ट प्लान की जानकारी दी है।

More From Author

गुरुग्राम के इन सेक्टरों में जमीन हुई ‘Out of Budget’

गुरुग्राम की सड़क नहीं… रील शूट का स्टूडियो बन गई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *