गुरुग्राम में गोलियों की गूंज… दिल्ली का प्रॉपर्टी डीलर ढेर, नाम जुड़ा हरियाणवी सिंगर से

गुरुग्राम में सोमवार रात सेक्टर 77 के एसपीआर रोड पर पाम हिल्स सोसाइटी के सामने दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन (40 वर्ष) की ताबड़तोड़ फायरिंग में हत्या कर दी गई। रोहित दिल्ली के नांगलोई का रहने वाला था और कथित तौर पर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का फाइनेंसर बताया जा रहा है, हालांकि फाजिलपुरिया ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

परिवार के अनुसार, दीपक नांदल ने फोन कर रोहित को दिल्ली से गुरुग्राम बुलाया और उसी ने फाजिलपुरिया से दोस्ती कराई थी। हत्या की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया नाम के युवक ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में फाजिलपुरिया से पैसे देने की धमकी दी गई और लिखा गया कि अगर पैसे नहीं दिए तो कई लोग मारे जाएंगे।

हमलावर बने ‘डिलीवरी बॉय’
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर Zomato या Blinkit जैसी डिलीवरी सर्विस की टी-शर्ट पहने थे, जिससे लगता है कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए यह चाल चली। वारदात के बाद उल्लावास मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुराना गैंगवार कनेक्शन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित का नाम कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से जुड़ा हो सकता है। 14 जुलाई को राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी सुनील सरधानिया ने ली थी। तब 5 करोड़ रुपये के लेन-देन का जिक्र था और इसमें दीपक नांदल का नाम आया था।

दीपक नांदल, हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा है और विदेश से गैंग संचालित कर रहा है। आशंका है कि रोहित की हत्या भी इसी दुश्मनी का हिस्सा हो सकती है।

पुलिस की जांच
एसीपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि कई टीमें जांच में लगी हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस केस का जल्द खुलासा किया जाएगा।

More From Author

न OTP बताया, न लिंक क्लिक… फिर भी खाते से उड़ गए लाखों…

साइबर सिटी में सीवेज स्लज से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस, जीएमडीए ने शुरू किया प्रोजेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *