घर बैठे कमाई का सपना… बना साइबर ठगी का जाल

वॉट्सऐप पर घर बैठे पार्ट टाइम जॉब और निवेश का ऑफर… और फिर खाते से उड़ गए हजारों रुपए। साइबर अपराध मानेसर जोन पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को जयपुर से दबोचा है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ऐसे फंसा शिकार
13 मई 2025 को गुरुग्राम के एक व्यक्ति को वॉट्सऐप पर मैसेज आया—”घर बैठे आसान टास्क करो, कमाओ मोटा मुनाफा”। मोबाइल एप के जरिए टास्क और निवेश के नाम पर रकम मंगवाई गई और फिर पीड़ित को ब्लॉक कर दिया गया।

शातिरों का चेन नेटवर्क
एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान और इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने आरोपियों—

  • अमित कुमार (19, पेंटर)
  • सूरज (24, टैक्सी ड्राइवर)
  • अनुराग (30, सीएससी सेंटर संचालक)

को जयपुर से पकड़ा।

जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम में से 50,000 रुपए अमित के बैंक खाते में आए थे। अमित ने खाता सूरज को 2,000 रुपए में बेचा, सूरज ने इसे अनुराग को 7,000 में और अनुराग ने किसी अज्ञात व्यक्ति को 10,000 में बेच दिया।

पुलिस की चेतावनी
साइबर थाना ने लोगों को ऐसे ऑफर्स से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या एप को डाउनलोड न करने की सलाह दी है।

More From Author

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का लहूलुहान शव… हाथ पर AKN लिखा था, मिटाने की कोशिश भी की गई!

गुरुग्राम की इस सड़क का हाल बदलने वाला है… जानें क्या है प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *