गुरुग्राम की इस सड़क का हाल बदलने वाला है… जानें क्या है प्लान

गुरुग्राम की सबसे व्यस्त और बदहाल सड़कों में गिनी जाने वाली बसई चौक से इफको चौक तक का सफर अब आसान होने जा रहा है। गड्ढों और बारिश में पानी भरने से जूझ रही यह सड़क जल्द ही नई शक्ल में नजर आएगी। जीएमडीए और नगर निगम ने मरम्मत के साथ-साथ सीवर लाइन की खामियों को भी ठीक करने का फैसला किया है।

करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटे किनारे और बारिश में भरे पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। हाल ही में हुई भारी बारिश में कृष्णा नगर से मानेसर मंदिर तक सड़क पर एक फुट तक जलभराव हो गया, जिससे विकास नगर, रवि नगर, सेक्टर-9, मटदुआ, बद्दर नगर और मनीष नगर जैसे इलाकों के लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और इसे 15 दिनों में टेंडर प्रक्रिया में डाल दिया जाएगा। मरम्मत कार्य में सिर्फ नई सड़क बिछाना ही नहीं, बल्कि पानी निकासी के लिए सीवर और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना भी शामिल है।


More From Author

घर बैठे कमाई का सपना… बना साइबर ठगी का जाल

अब अरावली पर कब्ज़ा किया तो सीधा एक्शन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *