गुरुग्राम जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव घाटा से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 2 किलो 504 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार (20) के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम के गांव घाटा में रह रहा था।

मीट की दुकान के आड़ में नशे का कारोबार
पुलिस के अनुसार, सोनू पिछले 10 साल से गांव घाटा में मीट की दुकान चला रहा था। लेकिन हाल ही में उसने नशे के कारोबार में कदम रख लिया। आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा गुरुग्राम के एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये में खरीदा था और इसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था।
पुलिस की समय रहते कार्रवाई
थाना सेक्टर-56 पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने समय रहते उसे पकड़ लिया, जिससे गांजे की खेप बाजार में नहीं पहुंच पाई। यह कार्रवाई पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।
