हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने फर्रुखनगर नगर पालिका के क्लर्क बिजेंद्र सिंह को ₹9,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता बृजमोहन सिंह ने विजिलेंस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने पावर हाउस कॉलोनी में 400 गज का प्लॉट खरीदा था और प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नगर पालिका में ऑनलाइन आवेदन किया था।

कैसे हुआ खुलासा
- 2 सितंबर 2025 को क्लर्क बिजेंद्र सिंह ने प्रॉपर्टी आईडी में “कमियां” बताकर ₹17,000 की रिश्वत मांगी।
- उसी दिन शिकायतकर्ता ने ₹5,000 दे दिए और बाकी ₹9,000 3 सितंबर को देने की बात हुई।
- 4 सितंबर को शिकायतकर्ता आरोपी से मिले। इस दौरान क्लर्क ने उन्हें अपनी गाड़ी में पैसे रखने को कहा।
- विजिलेंस टीम की मौजूदगी में शिकायतकर्ता ने गाड़ी में रिश्वत की रकम रखी, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ₹9,000 की राशि बरामद की और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस की कार्रवाई
विजिलेंस ब्यूरो ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
हरियाणा विजिलेंस आम नागरिकों से अपील करती है कि अगर किसी सरकारी दफ्तर में रिश्वत मांगी जाती है तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
