गुरुग्राम में होटल पर छापा… अंदर का राज़ जानकर पुलिस भी रह गई दंग!

सेक्टर-9 और न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने न्यू कॉलोनी स्थित होटल पार्क प्लाज़ा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देहव्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात होटल पर छापेमारी की। जांच में खुलासा हुआ कि होटल की आड़ में देहव्यापार का धंधा चल रहा था।



छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर मौजूद कई लोगों और नाबालिग लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम परिजनों को बुलाने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में देर रात तक जुटी रही।

डीसीपी वेस्ट करण गोयल ने बताया कि होटल में पिछले कई दिनों से देहव्यापार चलने की सूचना थी। मामले की जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


More From Author

ससुराल का दबाव या कुछ और? फंदे पर झूल गया मेडिकल स्टोर मालिक

नौसेना का नया सेंटर गुरुग्राम में तैयार, जानिए कैसे इससे बदल सकती है सुरक्षा की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *