गुरुग्राम में बुलडोज़र चला… शहर की 10 गलियों से हटे अवैध रैम्प

नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज जोन-2 प्रवर्तन टीम की अगुवाई में ज्योति पार्क क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। इस दौरान एक अवैध इमारत को पूरी तरह ध्वस्त कर सील कर दिया गया।

कार्रवाई सहायक अभियंता यतेन्द्र तंवर और कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा की देखरेख में की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने शिवपुरी, ज्योति पार्क और बलदेव नगर की करीब 10 गलियों से अवैध रैम्प भी हटवाए।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि आगे भी शहर में अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बिना अनुमति बनाए गए निर्माण और सड़कों पर बने रैम्प न केवल अवैध हैं, बल्कि नागरिकों की आवाजाही में भी बड़ी बाधा डालते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More From Author

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को धर दबोचा

कोचिंग जाते वक्त नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *