एक हफ्ते में 19,793 चालान! जानिए कौन-कौन पकड़ा गया, और क्यों?

गुरुग्राम: अगर आप सोच रहे हैं कि सड़क पर नियमों की अवहेलना कोई बड़ी बात नहीं, तो गुरुग्राम पुलिस की हालिया कार्रवाई आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। पुलिस उपायुक्त यातायात डा. राजेश मोहन, IPS के नेतृत्व में चल रहे ‘चालान नही सलाम मिलेगा’ अभियान के तहत 15 से 21 सितंबर 2025 के बीच 19,793 चालान काटे गए, जिन पर कुल जुर्माना 2 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक है।

किसने क्या उल्लंघन किया?

सबसे ज्यादा उल्लंघन रॉन्ग साइड ड्राइविंग (2,615) और लेन चेंज (2,439) के मामले थे। इसके अलावा

  • पैडलियन/राइडर बिना हेलमेट: 1,507
  • रोड मार्किंग का उल्लंघन: 1,294
  • बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग: 1,245
  • ड्राइवर बिना हेलमेट: 1,188
  • नशे में ड्राइविंग: 575
  • रॉन्ग पार्किंग: 842
  • डेंजरस यू-टर्न: 457
  • ट्रिपल राइडिंग: 251
  • ओवर स्पीड: 128
  • मोबाइल का इस्तेमाल: 144

सुरक्षा रथ के जरिए जागरूकता अभियान

यातायात पुलिस ने सुरक्षा रथ की मदद से 18 जगहों पर अभियान चलाया। इस दौरान 765 से अधिक लोगों को न केवल यातायात नियमों की जानकारी दी गई, बल्कि डायल 112 और हेल्पलाइन 1095 जैसी सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

आम जनता को ये संदेश दिए गए

  • वाहन चलाते समय निर्धारित गति और दूरी का पालन करें।
  • हेलमेट पहनें और सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
  • मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • अपनी लेन में ही ड्राइव करें।
  • शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।

ट्रैफिक मित्र: बनिए यातायात का साथी

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक मित्र बनने का अवसर भी दिया है। यह योजना चौक-चौराहों पर जाम नियंत्रण, नाका ड्यूटी और अन्य यातायात कार्यों में मदद करने के लिए है।

शर्तें

  • गुरुग्राम का स्थायी निवासी
  • शिक्षित और निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला
  • शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ

अब तक 64 से अधिक लोग इस योजना में आवेदन कर चुके हैं। इच्छुक लोग पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे #ChallanNahiSalamMilega अभियान में सहयोग दें। नियमों का पालन करके न केवल जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि सुरक्षित और तनावमुक्त यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।

More From Author

एक साल, करोड़ों रुपये, और मशीनें… फिर भी शहर में कचरा ही कचरा!

कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, गुरुग्राम के सबसे खतरनाक हथियार नेटवर्क का खुलासा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *