गुरुग्राम में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स के चलते कमर्शियल प्रॉपर्टी सील!

गुरुग्राम नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कादीपुर इलाके में स्थित एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया। इस प्रॉपर्टी पर कुल 27,75,936 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

नगर निगम की जोन-1 टीम ने टैक्स इंस्पेक्टर पंकज सलूजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस और सूचनाएं देने के बावजूद प्रॉपर्टी मालिक ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि बकायेदारों को टैक्स चुकाने के कई मौके दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं होने पर अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

जोन-1 के जेडटीओ पंकज कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी प्रॉपर्टी का बकाया टैक्स समय पर जमा कर निगम की विकास योजनाओं में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स भुगतान न करने वाले बकायेदारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि अब बकाया टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

More From Author

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड: अंडरपास या फ्लाईओवर, जानिए कौन सा विकल्प बनेगा ट्रैफिक का समाधान

जलभराव की समस्या का नया मोड़, अधिकारियों ने किया बड़ा प्लान तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *