एक्सप्रेसवे और हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने लेन-ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।

अभियान का असर:
- जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक 53,145 वाहन चालकों के चालान किए गए।
- 1 से 12 अक्टूबर के बीच 2,433 और चालान जारी किए गए।
- कुल जुर्माना राशि ₹18,25,500 रुपये।
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में यह अभियान जारी है, जबकि यातायात पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड और द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई कैमरे और ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जा रही है।
कानूनी कार्रवाई
अभियान के दौरान पांच वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थानों में अभियोग दर्ज किया गया।
सड़क सुरक्षा पर फोकस:
यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क हादसों में गलत लेन में वाहन चलाना सबसे बड़ा कारण है। इसीलिए भारी वाहन चालकों, बस ड्राइवरों और ऑटो चालकों के लिए जागरूकता पाठशालाएं भी आयोजित की गई हैं।
पुलिस की अपील है
- भारी वाहन हमेशा बाईं लेन में चलाएँ।
- हल्के वाहन दाहिनी लेन में चलाएँ।
इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी घटेगी।
