64 करोड़ की डील… आखिर किस कंपनी को मिला कूड़ा उठाने का बड़ा ठेका?

नगर निगम मानेसर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 64 करोड़ रुपये की लागत से पांच साल का ठेका जारी किया गया है। यह कार्य पूजा कंसुलेशन कंपनी को सौंपा गया है।

नई प्रणाली 8 दिसंबर से लागू होगी और इसके लिए एजेंसी तैयारियों में जुट गई है। निगम ने साफ किया है कि काम शुरू होने से पहले सभी नए संसाधन और उपकरण एजेंसी को उपलब्ध कराने होंगे।

जुलाई 2023 के बाद पहली बार नियमित ठेका

पिछले करीब डेढ़ साल से मानेसर में इस कार्य का कोई नियमित टेंडर नहीं था। बीच में अस्थायी चयन से काम चलता रहा। अब नई कार्ययोजना के लागू होने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद है।

200 टन कूड़ा रोजाना होगा निर्धारित स्थल तक ट्रांसफर

नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 200 टन कूड़ा निकलता है। वर्क ऑर्डर के अनुसार, एजेंसी सभी घरों और बाजारों से कूड़ा उठाकर तय स्थान तक पहुंचाएगी, जहां उसका वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा।

169 वाहन लगाए जाएंगे – संकरी गलियों तक पहुंचेगी सेवा


एजेंसी निगम को 169 वाहन उपलब्ध कराएगी।
• छोटी कचरा रिक्शा
• मिनी ट्रक
• टिपर
शामिल होंगे।

सभी वाहनों में GPS सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे निगरानी और ट्रैकिंग आसान होगी। नगर निगम की योजना के अनुसार, करीब 1.25 लाख प्रॉपर्टी को सेवा के दायरे में लाया जा रहा है।

क्या बोले निगम अधिकारी?

नगर निगम मानेसर के एक्सईएन निजेश ने बताया—

वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। 8 दिसंबर से क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।




More From Author

पर्यावरण पर ‘खतरे की घंटी’… बंधवाड़ी में क्या छिपा रहा प्रशासन?

ड्राइवर-लेस टेक्नोलॉजी वाली Tesla अब Gurugram में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *