ड्राइवर-लेस टेक्नोलॉजी वाली Tesla अब Gurugram में

गुरुग्राम में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। कंपनी ने एंबियंस मॉल, गुरुग्राम में अपनी इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y को प्रदर्शन के लिए रखा है। सुबह से शाम तक मॉल में आने वाले लोग इस कार के साथ फोटो लेते दिखाई दे रहे हैं। परिवार, युवा और बच्चे कार के अंदर बैठकर इसके फीचर्स की जानकारी ले रहे हैं।

ड्राइवर-लेस तकनीक, पर अभी सिर्फ मैनुअल मोड में चलेगी

Model Y में फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) टेक्नोलॉजी मौजूद है। इसमें कई कैमरे, सेंसर और AI सिस्टम लगे हैं, जो कार को खुद चलाने में सक्षम बनाते हैं।

लेकिन भारत में अभी ड्राइवर-लेस टेक्नोलॉजी को मंजूरी नहीं मिली है। इसी कारण यह कार फिलहाल मैनुअल मोड में ही चल सकेंगी।

कीमत और रेंज

कंपनी ने भारत में Model Y के दो वेरिएंट पेश किए हैं—

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)रेंज
RWD ₹59.89 लाख 500 किमी
लॉन्ग रेंज ₹67.89 लाख622 किमी

कार 0-100 km/h की स्पीड 5.6–5.9 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 201 km/h है।

बुकिंग और डिलीवरी

ग्राहक टेस्ला की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से कार बुक कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में ऑफलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है।
कंपनी ने कुछ चुनिंदा शहरों में होम डिलीवरी सेवा भी शुरू कर दी है। बुकिंग के 1 महीने के भीतर डिलीवरी का दावा किया जा रहा है।

गुरुग्राम में शोरूम और सर्विस सेंटर भी जल्द

टेस्ला ने ऑर्किड बिजनेस पार्क, गुरुग्राम में 33,000 वर्ग फीट स्थान लीज पर लिया है। यहां सेल्स और सर्विस सेंटर की सुविधा मिलेगी। सोहना रोड पर भी एक शोरूम विकसित किया जा रहा है।

भारतीय EV मार्केट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला के आने से भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।
फिलहाल टाटा, महिंद्रा और MG जैसे ब्रांड EV सेगमेंट में सक्रिय हैं। टेस्ला की मौजूदगी इन कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है।

More From Author

64 करोड़ की डील… आखिर किस कंपनी को मिला कूड़ा उठाने का बड़ा ठेका?

शहर के मशहूर अप्पू घर पर लगा ताला… टैक्स की चूक या कुछ और?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *