47 करोड़ खर्च… फिर भी काम शुरू नहीं! आखिर कौन रोक रहा है गुरुग्राम की इस बड़ी परियोजना को?

गुरुग्राम शहर के डाकखाना क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। छह साल से अटकी परियोजना अब आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। नगर निगम जल्द ही पीडब्ल्यूडी की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर जमीन खाली करवाएगा। इस बिल्डिंग के कारण प्रोजेक्ट लंबे समय से ठप पड़ा हुआ था।

47 करोड़ खर्च, फिर भी काम लटका रहा
निगम ने यह जमीन 47 करोड़ रुपये में खरीदी थी, पर पीडब्ल्यूडी की बिल्डिंग न हटने से निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब निगम खुद बिल्डिंग गिराने का फैसला ले सकता है। दोनों विभागों के अधिकारी इस पर बातचीत कर रहे हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पार्किंग तैयार होने के बाद सदर बाजार व आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या काफी कम होगी। लोगों को पार्किंग की बेहतर सुविधा मिलेगी।

सोहना चौक पार्किंग तैयार, जल्द लीज पर

सोहना चौक की मल्टीलेवल पार्किंग पूरी तरह बनकर तैयार है।
निगम जल्द इसे लीज पर देगा। साथ ही ऊपर बनी दुकानों को भी लीज पर दिया जाएगा, जिससे निगम को अच्छी आय मिलेगी। उद्घाटन की तैयारी चल रही है।

कमान सराय पार्किंग पर रोक

कमान सराय में प्रस्तावित पार्किंग प्रोजेक्ट ज़मीन पर कब्जे के विवाद में फँसा है। मामला कोर्ट में होने के कारण निर्माण फिलहाल रुका हुआ है।

नगर निगम गुरुग्राम के एक्सईएन संदीप धुंधवाल ने कहा —

पीडब्ल्यूडी की पुरानी बिल्डिंग हटाकर जमीन खाली की जाएगी, उसके बाद तुरंत पार्किंग का काम शुरू होगा।


More From Author

गुरुग्राम में 7 मंजिला पक्षी घर! हजारों परिंदों को मिलेगा नया ठिकाना – पूरी योजना जानें

gurgaon reporter

MCG का प्रदूषण पर प्रहार: GRAP नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *