गुरुग्राम में गर्भवती प्रेमिका की हत्या… प्रेमी की करतूत का खुला पूरा खेल

उद्योग विहार थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज, निवासी सलीमपुर गांव, कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका अंगूरी देवी (28) का आरोपी अनुज के साथ पिछले एक वर्ष से संबंध था। इसी दौरान वह गर्भवती हुई। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा गर्भावस्था में खर्च के लिए बार-बार पैसे मांगने पर आरोपी ने शुक्रवार रात उससे विवाद किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को बेड के नीचे छिपाकर कमरे पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका मूल रूप से सोड़ना गांव, मुजफ्फरपुर (बिहार) की रहने वाली थी। वह कई वर्षों से कापसहेड़ा (दिल्ली) में रह रही थी और निजी कंपनी में काम कर चुकी थी। वर्ष 2023 में उसकी शादी मोहम्मद सदरुद्दीन से हुई थी, लेकिन बाद में वह अलग हो गई। वर्ष 2024 में उसने विशाल नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी और उससे भी अलग रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक ऑटो चालक है और मृतका के किराए के कमरे पर उसके आने-जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं… पुलिस ने पकड़े इतने ड्राइवर…

गुरुग्राम में शुरू हुआ बड़ा सम्मेलन… शहरी ट्रांसपोर्ट में अब क्या बदलाव आने वाले हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *