5 साल का बच्चा 22वीं मंजिल से गिरा, गुरुग्राम में दहलाने वाला हादसा

गुरुग्राम के सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 स्थित पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी में एक दुखद हादसा हुआ। 5 साल के बच्चे रुद्र तेज सिंह की 22वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

घटना के समय रुद्र तेज अपनी घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेलकर फ्लैट लौट रहा था। लिफ्ट से बाहर निकलते ही बच्चा दौड़ते हुए फ्लैट में चला गया, जिससे फ्लैट का मेन गेट अंदर से बंद हो गया और घरेलू सहायिका अंदर नहीं जा पाई।

अकेले पड़ने के कारण रुद्र मदद के लिए बालकनी में गया और कपड़े सुखाने वाले रोड पर चढ़कर लोगों को बुलाने लगा। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और 22वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया।

बच्चे को तुरंत पास के मेरिंगो एशिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रुद्र तेज के माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे। पिता प्रकाश चंद्र एक बिल्डर हैं और माता डॉक्टर। परिवार मूल रूप से रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा का रहने वाला है और कई वर्षों से इस सोसाइटी में रह रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

जलभराव की छुट्टी! IIT बनाएगा गुरुग्राम के लिए मास्टर प्लान

गुरुग्राम में ऑपरेशन ट्रैकडाउन की बड़ी सफलता—एक सप्ताह में 28 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *