गुरुग्राम में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, सप्लायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच मानेसर ने नशा तस्करी पर प्रहार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 30.23 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

KMP फ्लाईओवर पर बिछाया जाल, पहला आरोपी काबू
टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फर्रुखनगर क्षेत्र में एक युवक हेरोइन लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुल्तानपुर–फर्रुखनगर रोड, KMP फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी की और एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका।

तलाशी में उसके कब्जे से 30.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपांशु उर्फ आशु, निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई। उसके खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

छोटे पैकेटों में बेचकर कमाना चाहता था मुनाफा
पूछताछ में दीपांशु ने बताया कि वह यह हेरोइन अपने साथी से लेकर छोटे-छोटे पैकेटों में बेचने वाला था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

मानेसर फ्लाईओवर से सप्लायर भी गिरफ्तार
दीपांशु की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने अगले ही दिन 24 नवंबर 2025 को जयपुर–दिल्ली रोड, मानेसर फ्लाईओवर के पास से उसके सप्लायर प्रदीप उर्फ भोली, निवासी निखार कॉलोनी, फर्रुखनगर को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दोनों आरोपियों को 25 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालते हुए सप्लाई चेन के मुख्य स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

More From Author

अतिक्रमणकारियों की अब खैर नहीं! गुरुग्राम की सड़कों पर शुरू होने वाली है कड़ी कार्रवाई

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर टूटा पुलिस का कहर… आंकड़े कर देंगे हैरान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *