पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया… और पति ने कर दिया चाकू से हमला !

गुरुग्राम पुलिस ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खबीबुर रहमान उर्फ इमरान (32) निवासी गांव महेंद्र बर, जिला दक्षिण दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह नूरपुर में किराए पर रहता था। पुलिस ने उसे टिकली मोड़ से दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किया गया बटनदार चाकू बरामद कर लिया है, जिसे वह पश्चिम बंगाल से साथ लाया था।

सोसाइटी के बाहर पत्नी पर हमला
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 नवंबर को वह बादशाहपुर स्थित परीना सोसाइटी के बाहर थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मेडिकल रिपोर्ट में उसकी सिर और हाथ पर कई गहरी व जानलेवा चोटें पाई गईं। इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज किया गया।

सात साल पहले हुई थी शादी
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह गुरुग्राम में ऑटो रिक्शा चलाता है और काफी समय से शराब का आदी है। शराब पीकर वह अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था। पत्नी द्वारा विरोध करने पर वह गुस्सा हो गया और 20 नवंबर की शाम को सोसाइटी से लौट रही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





More From Author

सेक्टर-10 में डिलीवरी बॉय पर कातिलाना हमला: वायरल वीडियो के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

दो साल तक चलेगा मेगा ड्राइव… MCG ने किसे सौंपी कुत्तों पर कंट्रोल की कमान? जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *