गुरुग्राम के इस गांव में होगा बड़ा बदलाव… 10 एकड़ में बनेगा लेक व्यू पार्क

गुरुग्राम के लोगों को जल्द ही लेजर वैली की तर्ज पर एक और खूबसूरत पार्क मिलने वाला है। नगर निगम की योजना के तहत कासन झील के पास करीब 10 एकड़ क्षेत्र में लेक व्यू पार्क विकसित किया जाएगा। यह पार्क सीएसआर फंड से बनाया जाएगा और इसका निर्माण दूसरे चरण में किया जाएगा।

गुरुवार को हुई नगर निगम की फाइनेंस कमेटी की बैठक में मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन, अलग-अलग प्रजातियों के गुलाबों से सजा रोज गार्डन, वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। पार्क को पर्यावरण और नागरिकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

हर गांव में बनेगा स्वागत द्वार

मेयर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के हर गांव में स्वागत द्वार बनाने की भी योजना तैयार की गई है। इससे गांवों की पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था शुरू

नगर निगम ने पांच वर्षों के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान योजना शुरू कर दी है। निगम के 20 वार्डों में शामिल 31 गांवों और करीब 80 रिहायशी सोसायटियों से नियमित रूप से कूड़ा उठाया जा रहा है।

नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 200 टन कचरे के निपटान के लिए 150 से ज्यादा वाहन और 300 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। इस पूरी व्यवस्था पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जल संरक्षण और प्रदूषण पर सख्ती

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाएंगे। वहीं, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती करते हुए सभी सहायक सफाई निरीक्षकों को चालान काटने का अधिकार दिया गया है।

नगर निगम की ये योजनाएं गुरुग्राम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं।

More From Author

gurgaon reporter

सेक्टर-70A में पानी बना ज़हर! 70 लोग बीमार, जांच में बड़ा खुलासा

स्कूल परिसर में अचानक क्या हुआ कि चेयरमैन पर चलने लगीं कुर्सियां ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *