गुरुग्राम में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नया आयाम, 20 चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने एक अहम कदम उठाया है। नगर निगम गुरुग्राम और Convergence Energy Service Limited (CESL) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस समझौते के तहत गुरुग्राम शहर में 20 इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशन शहर की प्रमुख मार्केट्स और कम्युनिटी सेंटरों में लगाए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को ईवी चार्जिंग की आसान और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके।

पूरी परियोजना की लागत CESL उठाएगी

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसकी पूरी लागत CESL द्वारा वहन की जाएगी। इसमें बिजली कनेक्शन, ईवी चार्जर की स्थापना, आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के साथ-साथ ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी शामिल है। नगर निगम गुरुग्राम पर इस योजना का किसी भी प्रकार
का वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल ग्रीन मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने, ईंधन की बचत करने और वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक के बीच ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार शहर के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में मदद मिलेगी।

More From Author

क्या सोहना तक पहुंचेगी मेट्रो? चार दिन में 1000 लोगों ने किया समर्थन

अब नगर निगम में लापरवाही नहीं… 15 जनवरी से बदलेगा पूरा सिस्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *