100 नए जवान, लेकिन क्या यह ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म कर पाएंगे?

गुरुग्राम शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को 100 नए जवान मिल गए हैं। यह कदम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन IPS की देखरेख में उठाया गया।

नए जवानों की तैनाती से शहर के मुख्य चौराहों और व्यस्त सड़कों पर यातायात नियंत्रण और प्रभावी होगा। डॉ. राजेश मोहन ने जवानों को कहा, “गुरुग्राम में यातायात की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। आप सभी को ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी।”

शहर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग प्राइवेट कंपनियों और कॉर्पोरेट ऑफिसों में अपने निजी वाहनों से आते हैं, जिससे पीक आवर में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। नए जवानों की तैनाती से ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी और आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।

More From Author

गुरुग्राम में कचरे को लेकर नई व्यवस्था, बल्क वेस्ट जेनरेटर पर होगी सख्ती

EDC बढ़ा तो गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ नामुमकिन, कीमतें फिर उछाल पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *