कूड़ा फैलाया तो जेल की नौबत! नगर निगम का अल्टीमेटम

नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने मंगलवार को स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रोजाना निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए।

संयुक्त आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां तय समय पर हर हाल में पहुंचें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समय पर कूड़ा उठान न होने से गंदगी फैलती है, जो सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

नियम तोड़ने वालों पर तुरंत चालान


बैठक में सहायक सफाई निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खुले में कूड़ा फेंकने, कूड़े में आग लगाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की जाए।

दोबारा गलती पर दर्ज होगी FIR

संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति चालान के बावजूद दोबारा नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की जाएगी।

GPS से होगी कूड़ा गाड़ियों की निगरानी

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा उठाने वाली सभी गाड़ियों का GPS ट्रैकिंग सिस्टम सक्रिय रखा जाए, जिससे उनकी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही सफाई कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति और कार्य रिपोर्ट अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करवाई जाए।

बैठक में एसओ एमएस सोढ़ी, सीएसआई विजय कौशिक, एसआई सुमित हुड्डा, मनोज कुमार, सुमित कुमार सहित एएसआई और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

MG रोड समेत 3 प्रमुख सड़कें बनेंगी आदर्श, GMDA ने जारी किए 50 करोड़

ड्यूटी में लापरवाही का भयानक खुलासा! गुरुग्राम में दो अधिकारी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *