4 महीने की शादी… और फिर हुआ ऐसा खौफनाक अंत

गुरुग्राम में एक सनसनीखेज और खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक ने अपनी ही पत्नी को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति अरुण शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका काजल दोनों एक ही नर्सिंग होम में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और नवंबर 2025 में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों में रिश्ते में तनाव शुरू हो गया।

आरोप है कि अरुण नशे का आदी था और दहेज की मांग को लेकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था। वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था और पैसे की मांग करता रहता था।

मृतका के परिजनों के अनुसार, 17 मार्च की रात आरोपी ने नशे की हालत में काजल के साथ मारपीट की। अगले दिन 18 मार्च की सुबह वह उसे बात करने के बहाने नीचे कमरे में ले गया। कुछ देर बाद काजल बेहोश हालत में मिली और उसकी नाक से खून बह रहा था।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को इंजेक्शन लगाया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। साक्ष्य जुटाने के बाद 20 मार्च को आरोपी को सेक्टर-89 इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के अशोक नगर में रह रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

More From Author

SPR रोड पर दर्दनाक हादसा… ऑटो चालक की मौके पर मौत

गुरुग्राम में लापरवाही ने ली जान: जर्जर मकान की छत गिरी, युवक की मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *