गुरुग्राम के सेक्टर-14 में पुलिस ने अवैध तंबाकू बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल के पास चाय के खोखे पर बिना लाइसेंस बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेच रहा था।

मुखबिर की सूचना पर रेड
पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक युवक अवैध तंबाकू का धंधा चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी
जांच के दौरान आरोपी ने अपना नाम शिवम (निवासी प्रतापगढ़, यूपी) बताया, जो गुरुग्राम में किराए पर रह रहा है। तलाशी में भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद मिले, लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने मौके से सारा सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
