गुरुग्राम में देर रात एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की हकीकत सामने ला दी। हेली मंडी रोड पर आईएमटी मानेसर की Munjal Kiril की स्टाफ ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

10:20 बजे हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 10:20 बजे ट्रैवलर पटौदी से कर्मचारियों को छोड़ने जा रही थी। जैसे ही गाड़ी हेली मंडी में एयू स्मॉल बैंक के पास पहुंची, अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी पहले लहराई… फिर सीधे डिवाइडर पर चढ़ी… और देखते ही देखते ग्रिल तोड़ते हुए पलट गई।
5 कर्मचारी गंभीर, कई घायल
हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आई हैं। घायलों में:
- मुकेश कुमार (जटौली मंडी)
- रविंद्र (भौरथला, कोसली)
- सचिन (कुवाहड़, कोसली)
- योगेश
शामिल हैं। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
“ड्राइवर नहीं मान रहा था…” – घायल का आरोप

घायल मुकेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर नवीन तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। कर्मचारियों ने कई बार उसे धीमा चलाने को कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। सबसे बड़ा आरोप—ड्राइवर नशे में था।
पुलिस एक्शन में
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
