शराब के नशे में थार चलाकर मारी थी टक्कर… अब पुलिस ने दबोच लिया!

गुरुग्राम में शराब के नशे में तेज रफ्तार से थार चलाकर बलेनो कार को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने अब आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में बलेनो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे और एक रिश्तेदार भी कार में मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा 17 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4:40 बजे हुआ। महिला अपने दो बच्चों और एक रिश्तेदार के साथ बलेनो कार में घर से घूमने निकली थीं। जब उनकी कार ओल्ड जेल चौक से राजीव चौक की ओर मुड़ रही थी, तभी राजीव चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक थार ने उनकी कार के ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार उछलकर डिवाइडर से जा टकराई, जबकि थार भी पलट गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला ने लगाया नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हादसे के समय थार चालक शराब के नशे में था। टक्कर के बाद वह गाली-गलौज भी कर रहा था। शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अब आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान शिवाजी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी रोहित यादव, निवासी संजयग्राम कॉलोनी, सेक्टर-13, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

जांच जारी
पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल केस की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा! NH-48 पर टूटी 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा था… वही निकला 5 साल के बच्चे का किडनैपर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *